राजकीय बीज भंडार से रबी की फसलों का बीज गायब किसान परेशान



भरुआ सुमेरपुर। मौसम की विदाई भापकर किसान रबी की फसलों की बोन की तैयारियां करने लगा है। इसी बीच राजकीय बीज भंडार से रबी की फसलों का बीज नदारत होने तथा नि:शुल्क बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया लागू कर देने से किसान परेशान है। किसानों का आरोप है कि सरकार मदद के बजाय किसानों को परेशान कर रही है। हकीकत में किसान इस सरकार में खाद, बीजस पानी के लिए परेशान है।
मौसम की विदाई का अंतिम समय मानकर किसान रबी की फसले बोन की तैयारी करने लगा है। पितृ पक्ष में किसान तोइया, सरसों, चना, मसूर, अलसी आदि असंचित क्षेत्र में करने लगता है। बिहडो में किसान बुवाई की तैयारी में है लेकिन राजकीय बीज भंडार से बीज गायब है। मंगलवार को दोपहर में बीज भंडार में किसी तरह की रबी की फसलों का बीज नहीं था। राजकीय बीज भंडार के प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया की डिमांड लगी है जल्द ही बीज आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि निशुल्क बीज किट के लिए अब किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अधिक किसान होने पर ई लॉटरी से वितरण किया जाएगा। किसान नेता दुलीचंद विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को परेशान कर रही है इस सरकार में किसान खाद, बीज, पानी के लिए परेशान है किसानों के आमदनी दुगनी करने की बात हास्यास्पद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *