स्वच्छता का संदेश देने के लिए अध्यक्ष ने खुद संभाली स्टेयरिंग


रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ने कूड़ा गाड़ी की स्टेयरिंग खुद संभाली और कस्बे की गलियों में पहुंचकर घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र कराकर गाड़ी में डलवाकर सभी से आग्रह किया कि वह कूड़ा खुले में मत फेकें। गाड़ी आने पर कूड़ा गाड़ी मे ही डालें। नगर पंचायत अध्यक्ष के इस कदम से लोग काफी प्रभावित नजर आए।
वार्डों में जगह-जगह कूड़ा घरों के बाहर फेंकें जाने से आहत होकर गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने कूड़ा गाड़ी की स्टेयरिंग खुद संभाली और गाड़ी लेकर वार्डों में पहुंचकर घरों से कूड़ा एकत्र करके लोगों से आग्रह किया है कि वह कूड़ा आम रास्ते में नहीं बल्कि कूड़ा गाड़ी आने पर कूड़ा गाड़ी में ही डालें। अध्यक्ष के इस कदम का लोगों में सकारात्मक असर हुआ है और लोगों ने कूड़ा गाड़ी में ही डालने का निश्चय किया है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। इसीलिए वह खुद कूड़ा गाड़ी चलाकर वार्डों में गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *