ठीक हुई मशीन शुरू हुआ बीज वितरण

खबर का असर

रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। राजकीय बीज भंडार की मशीन खराब होने की खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को मशीन ठीक हो गई। इसके बाद किसानों के अंगूठा लगवा कर बीज का वितरण किया गया। आधा सैकड़ा से अधिक किसानों को तिल, उरद,ढेंचा,मूंग आदि का करीब चार क्विंटल बीज वितरित किया गया।
राजकीय बीज भंडार के वितरण मशीन में तकनीकी खराबी के चलते बंद थी। इस वजह से बीज का वितरण नहीं हो पा रहा था। किसान मजबूर होकर घटिया किस्म के बीज बाजार से खरीद कर बोने को मजबूर हो रहा था। इस खबर को 27 जून के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया। खबर छपने के बाद शुक्रवार को मशीन की तकनीकी खराबी को दूर करके बीज वितरण शुरू किया गया। बीज भंडार के प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मशीन की तकनीकी खराबी दूर होने पर आधा सैकड़ा से ज्यादा किसानों के मध्य तिल का तीन क्विंटल,ढेंचा का 80 किलो, उरद का 20 किलो, मूंग 20 किलो बीज का वितरण किया गया है। शनिवार से बीज वितरण में तेजी आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *