संचारी रोग अभियान धड़ाम गंदगी से पटे पंचायत के रास्ते


रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सरकार पंचायत स्तर पर जाकर जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। इसके बावजूद पंचायतों में व्याप्त गंदगी हटने की बजाय बढ़ती जा रही है। ब्लॉक के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत इंगोहटा का बुरा हाल है। गांव का प्रमुख रास्ता गंदगी से पटा हुआ है।
सरकार ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए संचारी रोग रोकथाम अभियान चला रही है। इस अभियान का पूरा फोकस पंचायत को साफ सुथरा रखने का है। लेकिन धरातल में यह अभियान धड़ाम है। गांव में गंदगी का अंबार लगा है। सबसे बुरा हाल ब्लॉक की सबसे बड़ी आबादी की पंचायत इंगोहटा का है। गांव के अंदर दाखिल होने वाला मुख्य रास्ता गंदगी से पटा पड़ा हुआ है। इस जगह पर क्षेत्रीय सहकारी समिति भी है। इसी रास्ते से गांव के छात्र छात्राएं निकलकर इंटर कॉलेज तक जाते हैं। इसके बावजूद इस मुख्य रास्ते का बुरा हाल है। एडीओ पंचायत सुरेश कुमार का कहना है कि शुक्रवार को मौके पर जाकर हकीकत देखकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *