लापरवाही बरतने पर एडीओ पंचायत एवं सचिव का वेतन रोका
चन्दपुरवा एवं पचखुरा खुर्द के निरीक्षण पर हुई कार्यवाही
रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदपूरवा बुजुर्ग एवं पचखुरा खुर्द का निरीक्षण किया। जिसमें आरआरसी सेंटर संचालित न होने के साथ क्रय किए गए ई रिक्शा का उपयोग प्रधानों द्वारा किया जा रहा है। इस पर आपत्ति जताते हुए दोनों ग्राम पंचायत के सफाई कर्मियों के गैर हाजिर मिलने पर एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं सही ढंग से पर्यवेक्षणीय कार्य न करने पर एडीओ पंचायत एवं लापरवाही बरतने पर वीडीओ का जुलाई माह का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया।
बृहस्पतिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र मिश्रा क्षेत्र के चन्दपुरवा बुजुर्ग का निरीक्षण किया। जिसमें सचिवालय के सामने बालू का डंप होने पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही रास्तों में गंदगी होने पर सफाई कर्मी रामशंकर,मनोज कुमार,बीर बहादुर के न आने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने की निर्देश दिए। आरआरसी सेंटर निरीक्षण में बंद मिला। वहीं एडीओ पंचायत ने बताया कि कूड़ा उठाने के लिए ई रिक्शा क्रय किया गया है। लेकिन उसे प्रधान अपने निजी कार्यों में लगा रखा है। इसके पश्चात उन्होंने पचखुरा खुर्द में भी निरीक्षण किया। जहां पंचायत भवन एवं रास्तों में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए सफाई कर्मी बीरबल का एक दिन का वेतन रोकने की निर्देश दिए। यहां भी उन्हें आरआरसी केंद्र संचालित नहीं मिलने एवं ई रिक्शा प्रधान के निजी उपयोग किए जाने पर कार्यवाही की निर्देश दिए। शौचालय में भी टाइल्स आदि टूटे होने पर मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने एडीओ पंचायत सुरेश कुमार के प्रवेक्षणीय कार्य शिथिलता एवं सचिव द्वारा लापरवाही बरतने पर जुलाई माह का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए।उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला कंसल्टेंट से तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।डीपीआरओ की इस कार्यवाही से पंचायत कर्मियों एवं प्रधानों में हड़कंप मचा हुआ है।

