रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। लगातार हो रही बारिश के चलते बंडा गांव में एक अनुसूचित का कच्चा मकान ढह जाने से गृहस्थी का सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। गांव निवासी कालीचरण वर्मा ने बताया कि लगातार बारिश से उसकी कच्ची अटारी ढह गई। जिसमें घर गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हुआ है। लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट में 5 कुंतल गेहूं, कपड़े, बर्तन नष्ट होने का हवाला देकर 15 हजार नुकसान होने की रिपोर्ट तहसील के प्रशासन को भेजा है।

