पर्यटन विभाग कराएगा तपोभूमि में सुंदरीकरण प्रस्ताव तैयार



भरुआ सुमेरपुर। पर्यटन विभाग कस्बे के एकमात्र धार्मिक स्थल तपोभूमि का वृहद सुंदरीकरण कराएगी। इसके लिए बुधवार को जिला पर्यटन अधिकारी नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ तपोभूमि का भ्रमण कर रूपरेखा तैयार की है।
बुधवार को जिला पर्यटन अधिकारी डॉ.चित्रगुप्त श्रीवास्तव ने नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे के साथ मिलकर तपोभूमि का निरीक्षण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि पर्यटन विभाग तपोभूमि के अनुसुइया आश्रम में मुख्य गेट का निर्माण कराएगी। साथ ही आश्रम के अंदर टीन शेड के साथ इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा पूरी तपोभूमि में बेहतरीन लाइटिंग का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी पूरी रूपरेखा तैयार करके जिला पर्यटन अधिकारी ने मंजूरी के लिए शासन को भेजा है। इस कार्य के पूर्ण होने से तपोभूमि की सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *