भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के पत्योरा गांव में वृद्ध ससुर ने बहू से झगड़ कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पत्योरा निवासी दयाराम निषाद (70) किसी बात को लेकर बहू से झगड़ गया। बहू ने तैश में आकर वृद्ध ससुर को कुछ भला बुरा कह दिया। जिससे आहत होकर ससुर ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पत्योरा पुलिस चौकी इंचार्ज निशांत दुबे ने बताया कि वृद्ध घरेलू कलह से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुत्र सुनील की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
Related Posts
अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
भरुआ सुमेरपुर। सोशल मीडिया में तमंचे के साथ वायरल हुई फोटो में दिख रहे युवक की तलाश करने के दौरान…
जाको राखे साइयां ..दोस्त का फोन आया,वह बात करने लगा और बच गयी जान!
रियल मीडिया नेटवर्कभरुआ सुमेरपुर। डंपर दुर्घटना में इंगोहटा निवासी एक युवक बाल बाल बच गया। घटना के चश्मदीद इंगोहटा निवासी…
महाराणा प्रताप जयंती पर निकल रही शोभायात्रा के दौरान जमकर हुआ बवाल
जमकर हुई पत्थरबाजी, बाबा साहब की प्रतिमा खण्डितरियल मीडिया नेटवर्क हमीरपुर। मौदहा क्षेत्र में महाराणा प्रताप की जयंती पर निकल…
