यादव महासभा की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन


भरुआ सुमेरपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक अमन शहीद स्थिति महासभा कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष रामसनेही यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नामित किए गए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुघर सिंह यादव का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। उसके बाद जिला कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई। महासभा के नवनियुक्त जिला महासचिव रमाशंकर आचार्य ने बताया कि संरक्षक मंडल में ज्ञान सिंह यादव, राजकिशोर बाबा, रामअवतार यादव,उदल सिंह यादव को रखा गया। उपाध्यक्ष लालदीवान यादव एवं जिला मीडिया प्रभारी नंदकिशोर यादव विदोखर को बनाया गया। सैनिक सभा का जिलाध्यक्ष बदलू फौजी को बनाया गया है। रनमत सिंह यादव उर्फ मुन्ना कोटेदार को मौदहा का प्रभारी एवं भारत सिंह यादव को मुस्करा का प्रभारी बनाया गया है। जिला सचिव शारदादीन यादव एवं पूरन सिंह यादव को बनाया गया। युवा जिलाध्यक्ष विपिन कुमार यादव गूंदेला को बनाया गया है। संगठन सचिव रामजीवन यादव एवं देव कुमार यादव बनाए गए। पप्पू यादव को नगर अध्यक्ष सुमेरपुर एवं सिकंदर यादव को ब्लॉक अध्यक्ष सुमेरपुर, प्रवीण यादव को ब्लॉक अध्यक्ष मौदहा बनाया गया। बैठक में मानवेंद्र यादव, रामबाबू यादव, पुष्पांकर यादव, अनार सिंह,अजय यादव, पूरन यादव, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *