भरुआ सुमेरपुर। ब्रम्हलीन संत स्वामी रोटीराम महाराज की पुण्यतिथि पर 21 जून को सुबह 8 बजे विरक्त आश्रम में मनाई जाएगी। उसकी तैयारियां तपोभूमि यज्ञ कमेटी की ओर से जारी हैं।
उत्तर भारत के प्रसिद्ध संत स्वामी रोटीराम महाराज नागा स्वामी कस्बे की गायत्री तपोभूमि में 21 जून को ब्रह्मलीन हुए थे। प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है। यज्ञ कमेटी के सदस्य राम विलास उर्फ बबलू गुप्ता ने बताया कि 21 जून को सुबह 8 बजे से हवन पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा।
