भरुआ सुमेरपुर। पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के नेतृत्व में सपाइयों ने मुख्यालय सहित आसपास के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर पीड़ितों को लंच पैकेट वितरित करके उनका हाल-चाल जाना।
सोमवार को सपा नेता पूर्व मंत्री बादशाह सिंह,जिलाध्यक्ष इदरीश खान के साथ मुख्यालय सहित आसपास के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर लंच पैकेट बांटे और उनका दुख दर्द साझा करके हर संभव मदद का भरोसा दिया है। इस मौके पर प्रदेश का कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर शिवहरे, प्रदेश सचिव व्यापार सभा चंद्रशेखर गुप्ता चंदू,ओपी सोनकर, घनश्याम साहू, मिथलेश कुशवाहा, मुन्नीलाल निषाद, शिवशरण यादव,संजय यादव, विकास गुप्ता, माया वाल्मीकि, युगांक मिश्रा, मायाराम वर्मा, सुरेंद्र राजपूत, अरुण यादव, बिट्टू यादव, नारायण दास अकेला आदि सपाई मौजूद रहे।

