भरुआ सुमेरपुर। गणेश उत्सव के दौरान होने वाली मूर्ति स्थापना के कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को सदर विधायक ने फीता काटकर एवं गणेश प्रतिमा की आरती उतार कर किया।
इस वर्ष गणेश उत्सव 27 अगस्त से शुरू होकर 5 सितंबर तक चलेगा 6 सितंबर का मूर्ति विसर्जन होगा। उद्घाटन के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र सोनी, भार्गव मिश्रा, संजय ओमर, सोनू तिवारी, अनुज गुप्ता, बालगोपाल गुप्ता, श्यामलाल गुप्ता, आशीष गुप्ता, कल्लू चौरसिया, मोहित साहू, शिवाकांत तिवारी, अभिषेक गुप्ता, संजय तिवारी, गोलू सोनी, विनय सोनी, शुभम शिवहरे, मोनू गुप्ता, राम जी गुप्ता, आदित्य तिवारी आदि मौजूद रहे।

