निरीक्षण में मुंडेरा के चारों आंगनबाड़ी केंद्र मिले बंदसुपरवाइजर ने सीडीपीओ को सौंपी रिपोर्ट


भरुआ सुमेरपुर। बाल विकास परियोजना के सुपरवाइजर को निरीक्षण में शुक्रवार को ग्राम पंचायत मुंडेरा के चारों आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। सुपरवाइजर ने निरीक्षण की रिपोर्ट सीडीपीओ को सौंपी है। बाल विकास परियोजना के सुपरवाइजर शशिकांति ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित है। ग्राम पंचायत मुंडेरा में ज्ञानश्री,संगीता, सरोज सिंह व शशि के केंद्र संचालित है। शुक्रवार को सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक यह चारों केंद्र बंद थे। संगीता के केंद्र के बाहर एक नौनिहाल केंद्र खोलने के इंतजार में बैठा मिला। इसी तरह शशि ने उनके पहुंचने के बाद केंद्र खोला। सुपरवाइजर ने चारों केंद्र बंद होने की रिपोर्ट बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति भीलवारे को सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *