अतरौली में युवती को धमकाने व अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में युवक पर मुकदमा

राठ/ हमीरपुर। जरिया थाना क्षेत्र के अतरौली गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री को अश्लील मैसेज भेजने, फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में झांसी जनपद के धवारी गांव निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री का विवाह वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आरोपी युवक से हुआ था। विवाह के बाद आपसी मतभेद बढ़ने पर संबंध विच्छेद हो गया। इसके बावजूद युवक लगातार फोन कर उसकी पुत्री को परेशान करता है और बदनाम करने की धमकी देता है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी ने युवती के मोबाइल पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी भेजे हैं। परिजन ने इस संबंध में जरिया थाने में लिखित तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *