गर्भवती विवाहिता को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट करके घर से निकाला

भरुआ सुमेरपुर। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति सहित अन्य ससुरालीजनो ने गर्भवती विवाहिता को मारपीट करके घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित आठ अन्य को नामजद करके दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
कस्बे के देवगांव मार्ग निवासी अंतिमा साहू ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह मौदहा कस्बे के फत्तेपुरवा की निवासी है। उसकी शादी कस्बा निवासी नवनीत साहू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति नंद कंचन एवं पिंकी के इसारे पर 5 लाख अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आए दिन शराब पीकर मारपीट करने लगा। पति ने इस कृत्य में चचिया ससुर बृजभान, देवर नीरज, धीरज, दीपू, जगदीश साथ देते रहे। पति अपने मित्र रज्जन वर्मा के साथ हम बिस्तर होने के लिए मजबूर करता रहा। जब वह इसके लिए तैयार नहीं हुई तब सभी ने उसे तीन मार्च को जमकर मारा पीटा और जेवरात, कपड़े आदि छीनकर घर से निकाल दिया जबकि वह चार माह की गर्भवती है। पुलिस ने पिडिता की तहरीर पर पति सहित आठ अन्य को नामजद करके दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *