रियल मीडिया न्यूज नेटवर्क/उरई जालौन। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के रूद्रपुरा गाँव में 13 दिन से लापता एक किशोर का शव में गाँव में स्तिथ एक पशु बाड़े में दफन मिला। मृतक का शव उसी के दोस्त के पशु बाड़े में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। एहतियात के तौर पर गाँव भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार माधौगढ़ क्षेत्र के रुदपुरा गांव निवासी 16 वर्षीय कमल प्रताप सिंह पुत्र परमाल सिंह बीती 25 अप्रैल से लापता चल रहा था। परिजनों के अनुसार, कमल 25 मार्च को अपने दोस्तों तेज प्रताप और रोहित के घर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लापता किशोर की खोजबीन के लिए पुलिस ने जब उसके मोबाइल नंबर को ट्रेस किया तो उसके दोस्तों से आखरी बातचीत के सुराग मिले जिसके चलते मंगलवार रात को पुलिस ने दोनों दोस्तों को हिरासत में लिया तो उन्होंने कमल प्रताप की हत्या करना ही नहीं कुबूल बल्कि बुधवार सुबह कमल का शव उसके दोस्त रोहित के घर में जानवरों के बाड़े में मिट्टी के ढेर में बोरी में बंद मिला। जिससे घटना की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि किशोर की सुनियोजित हत्या की गई है। परिजनों ने साफ कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिटटी के ढेर में दफन मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका
