‘प्रेरणा संस्था’ एवं ‘स्वीट स्पैरो कम बैक होम’ ने किया भव्य आयोजन
पीयूष त्रिपाठी
रियल मीडिया न्यूज/कानपुर। आज ‘प्रेरणा संस्था’ एवं ‘स्वीट स्पैरो कम बैक होम’ अभियान के संयुक्त तत्वाधान में, ‘माँ कस्तूरबा गर्ल्स इंटर कॉलेज’, ईदगाह कॉलोनी, बेनाझावर रोड के प्रांगण में 22 अप्रैल 2026 को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के उपलक्ष्य में एक विशेष जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु बच्चों से सात संकल्प (पृथ्वी को बचाने के उद्देश्य से सात संकल्प बच्चों द्वारा कराए गए)

जिलाधिकारी ने लीफ कंपोस्ट बिन का उद्घाटन (सूखी पत्तियों द्वारा स्वतः खाद निर्माण) किया। जिलाधिकारी द्वारा ही विद्यालय प्रांगण में नीम के पौधे का वृक्षारोपण किया गया तथा स्वीट स्पैरो कम बैक होम अभियान के तहत गौरैया संरक्षण हेतु विद्यालय परिसर में 10 कृत्रिम घोंसलों की स्थापना निःशुल्क की गई। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ’लीफ कम्पोस्ट बिन द्वारा प्राकृतिक व बहुत ही इकोनॉमिक तरीके से खाद बनाए जाने के इस प्रयोग की सराहना की तथा यह कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से हम धरती को बिना नुकसान पहुंचाये निरन्तर धरती का श्रंगार कर सकते हैं। गौरैया के लिए लगाए गए घोसलों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यदि गौरैया व अन्य पंक्षियों को बचाना है तो इस प्रकार के कृत्रिम घोसले बहुत कारगर साबित हो रहे हैं तथा हरियाली का संवर्धन भी करना होगा ताकि सभी प्रकार के जीव जंतु पंछी कीट पतंगे इत्यादि अपने प्राकृतिक परिवेश में फल फूल सकें क्योंकि उनका भी मनुष्यों के बराबर ही इस धरती पर पूरा अधिकार है। और हम मनुष्य उनके गार्जियन जैसे हैं । उन्होंने कहा विद्यालय में हुए यह प्रयोग तथा विद्यालय की समृद्ध हरियाली सभी विद्यालयों के लिए प्रेरणादाई हैं। स्वीट स्पैरो कम बैक होम अभियान के संस्थापक गौरव बाजपेई ने कहा कि धरती को बचाने के लिए हर व्यक्ति को यह सोचना होगा कि वह अपनी सीमाओं में रहते हुए किस प्रकार से प्रकृति की पशु पक्षियों पेड़ पौधों कीट पतंगों की मदद कर सकते हैं! यदि यह सकारात्मक बदलाव हम सभी के विचारों में आ जाएगा तो हम धरती को निश्चित रूप से कंक्रीट का प्लेनेट या जलता हुआ ग्रह बनाने से बचा पाएंगे। हमें पेड़ पौधों को व्यर्थ काटने छाटने से बचना होगा ताकि छोटे पशु पक्षियों को सही प्रकार से आश्रय मिल सके और वह अपनी संख्या को बढ़ा सकें! उन्होंने बताया आज कानपुर नगर में कुल 15 विद्यालय यह 7 संकल्प आज अपने अपने स्कूल में कराएंगे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती डॉ कामिनी अवस्थी ने जिलाधिकारी का आज इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आने पर आभार व्यक्त किया तथा कहा कि हम इस प्रकार के धरती को बचाने के यथा सम्भव प्रयास लगातार आगे भी करते रहेंगे। इस अवसर पर उन्होंने पृथ्वी को बचाने के लिए बच्चों से साथ संकल्प दोहरवाये।
1- माँ कस्तूरबा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज, ईदगाह कालोनी, 2- कैलाशनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज, सर सैय्या घाट, 3- गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, सुंदर नगर, 4- सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर, कौशलपुरी, 5- के के गर्ल्स इंटर कॉलेज, किदवई नगर, 6- कौशिल्या देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, किदवई नगर, 7- केडीएमए स्कूल, बर्रा, 8- खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज, गोविंद नगर, 9- नगर निगम इंटर कॉलेज सिविल लाइंस, 10- सरस्वती ज्ञान मन्दिर, आजाद नगर, 11- जेएमडी वर्ड स्कूल, मैनावती मार्ग, 12- गुरुनानक मॉडर्न स्कूल, सिंहपुर रोड, 13- मनटोरा पब्लिक स्कूल, बिठूर रोड, 14- नर्चर इंटरनेशनल स्कूल,बिठूर रोड, 15- स्कॉलर मिशन पब्लिक स्कूल में शपथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा जिलाधिकारी को गौरैया का घोंसला तथा गौरव बाजपेई द्वारा अशोक कुमार बाजपेई वरिष्ठ साहित्यकार द्वारा लिखित पर्यावरण विषय केंद्रित पुस्तक ‘इसीलिए’ भेंट की गई। विद्यालय की प्रबंधक सुश्री इंदिरा डेम्बला, उपप्रबंधक सुश्री सरला सबनानी तथा सदस्य श्रीमती कुसुम पांडेय ने माननीय जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ देकर आभार वंदन किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा कुमारी अंजली शर्मा , जेबा एवं वरीशा ने पृथ्वी दिवस पर स्पीच प्रस्तुत करी। इस अवसर पर विद्यालय श्रीमती रचना सिंह, श्वेता कश्यप, गरिमा मिश्रा सही-सही सभी शिक्षकों एवं छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर योगदान दिया।
