हुगली में तृणमूल-आईएसएफ कार्यकर्ताओं में झड़प

हुगली में तृणमूल-आईएसएफ कार्यकर्ताओं में झड़प

रियल मीडिया न्यूज/कोलकाता। हुगली के खानकुल सीट पर राजहाटी-1 पंचायत में बूथ नंबर 147 पर टीएमसी और आईएसएफ समर्थकों में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले। फर्जी पोलिंग एजेंट की शिकायत पर ये हंगामा हुआ। बवाल की सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू किया। फाल्टा घटना पर नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘हम भी मॉनिटर कर रहे हैं और जो जरूरी होगा करेंगे। चुनाव आयोग ने भी इस पर संज्ञान लिया है। अगर यह इसी तरह काम करता है, तो जो जरूरी होगा वह किया जाएगा। मैं उम्मीदवार से इस बारे में बात करूंगा। भूपेंद्र यादव ने मुझे सुबह 9 बजे फोन किया। मैंने उन्हें स्थिति बताई। कुछ मिनट पहले ही गृह मंत्री अमित शाह ने मुझे फोन किया। मैंने उन्हें फाल्टा घटना के बारे में बताया। यह टीएमसी की टेक्निक है। हम एक्शन ले रहे हैं। अभी कुछ नहीं हुआ है। 35 परसेंट वोटिंग हो चुकी है; अभी बहुत कुछ देखना बाकी है।’ गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट सुर्खियों में है। यहां तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान और चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। जहांगीर खान ने कहा कि अगर अधिकारी खुद को ‘सिंघम’ समझते हैं, तो वह ‘पुष्पा’ हैं और किसी भी दबाव को बर्दाश्त नहीं करेंगे। दरअसल, चुनाव आयोग को शिकायत मिली थी कि इलाके में मतदाताओं को डराने-धमकाने और उनके वोटर आईडी जमा कराने की कोशिश हो रही है। इसी के बाद पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा फाल्टा पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी हालत में मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *