यूपी में 165 नए पॉन्टून पुल मंजूर, यातायात की सुविधा के लिए विभिन्न नदियों पर बनेंगे

यूपी में 165 नए पॉन्टून पुल मंजूर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 165 नए पॉन्टून पुल मंजूर किए गए हैं। ये पुल यातायात की सुविधा के लिए विभिन्न नदियों पर बनाए जाएंगे। इनके निर्माण पर 52.70 करोड़ रुपये लागत आएगी। पॉन्टून पुल नदियों को पार करने की अपेक्षाकृत सुरक्षित अस्थायी व्यवस्था होती है, जो सिर्फ मानसून सीजन में हटा ली जाती है। ये पुल उन स्थानों पर बनाए जाते हैं, जहां पक्के पुलों का अभाव है। ये पॉन्टून पुल आगरा, अलीगढ़, अमेठी, औरेया, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, भदोही, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, फर्रुखाबाद, इटावा, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई और कुशीनगर में बनाए जाएंगे। इसके अलावा लखीमपुर खीरी, मथुरा, मऊ, मिर्जापुर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, शाहजहांपुर, सीतापुर, सुल्तानपुर, जालौन, जौनपुर, झांसी, कानपुर देहात, कौशाम्बी, वाराणसी जिलों में भी बनाए जाएंगे। शासन ने इन कार्यों को चालू वित्त वर्ष में ही पुरा करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *