सीआईएससीई एथलेटिक प्रतियोगिता बालिका वर्ग 2026 साउथ जोन कानपुर का समापन

कानपुर। मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल, किदवई नगर में सीआईएससीई एथलेटिक मीट का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 12 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेल भावना का परिचय दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वीना साइलस, प्रबंध निर्देशिका दीक्षा साइलस, चेयरमैन यशराज साइलस तथा मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल, कोयला नगर की प्रधानाचार्या जेसी जॉन उपस्थित रहीं। विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *