रियल मीडिया नेटवर्क। कालपी (जालौन)। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर जोल्हुपुर के पास टवेरा कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ नंबर की टवेरा कार कानपुर से झांसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार पीछे से ट्रक में जा घुसी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस व एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से घायलों व मृतकों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
मौके पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी,क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारु कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
