रालोद नेता ने ठुकराई पगड़ी, बोले- जब तक यूपी में नहीं बनेगा RLD का मुख्यमंत्री, तब तक नहीं पहनूंगा सम्मान

रालोद नेता ने ठुकराई पगड़ी

लखनऊ। आगरा के जगनेर में राष्ट्रीय लोकदल की ओर से रविवार को कस्बे की ग्वाल बाबा वाटिका में मंथन सभा का आयोजन किया गया। सभा में बताैर मुख्य अतिथि पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने स्वागत के दाैरान पगड़ी पहनने से इंकार कर दिया। इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि जब तक उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल का मुख्यमंत्री नहीं बन जाता, तब तक वह पगड़ी नहीं पहनेंगे। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कहा बाबा ग्वाल की नगरी की जनता बेहद जागरूक है और जानती है कि उसका जनप्रतिनिधि कैसा होना चाहिए। पिछली बार राष्ट्रीय लोकदल को आपका प्यार और समर्थन नहीं मिल सका था, लेकिन इस बार हमें पूरी उम्मीद है कि क्षेत्र की जनता हमें वही पुराना स्नेह देगे। विशिष्ट अतिथि और जिलाध्यक्ष पं. गोविंद शर्मा ने कहा मौजूदा सरकार किसानों और आम जनता की सरकार है। इस दौरान रमेश चंद्र प्रधान तातपुर, ग्याप्रसाद प्रघान शिगरावली, मनोज प्रधान कासिमपुर, मनोज, दिनेश चंद्र शर्मा, जगदीश चंद्र मुखिया, केशव प्रधान, छत्रपाल, ओमप्रकाश, संतोष, शिवराम शर्मा, दिनेश उपाध्याय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *