रियल मीडिया न्यूज/लखनऊ। यूपी विधानमंडल में कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि सरकार महिला आरक्षण की बात कर रही है। हम भी यही चाहते हैं कि भाजपा सरकार इसे लागू करे कि यूपी के विधानसभा चुनाव 2027 में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही सबसे पहले इस देश को महिला राष्ट्रपति दिया। महिला प्रधानमंत्री दिया। अगर इतिहास को देखें को कांग्रेस ने ही आजादी के बाद महिलाओं को पुरुषों के बराबर का मताधिकार दिया। राजीव गांधी की सरकार आने पर वोट देने की उम्र 18 साल की गई जिससे साढ़े तीन करोड़ लोगों को और मताधिकार मिला। महिला आरक्षण बिल सितंबर 2023 में संसद में पास हुआ और इसे लागू करने में तीन साल लग गए। हमारी मांग है कि जो बिल पास हो चुका है उसे लागू किया जाए। इस पर वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि बिना परिसीमन कैसे लागू होगा। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि इसके लिए परिसीमन की आवश्यकता नहीं है। अगर आपकी नीयत है तो इस बिल को तत्काल परिस्थिति में लागू करें। इस सदन से ये प्रस्ताव पारित करे जिससे कि 2027 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को आरक्षण मिल सके।
कांग्रेस नेता की मांग, 2027 के विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दे भाजपा सरकार
