अखिलेश यादव ने पांच लाख की मदद कर कहा- सीबीआई करे जांच

अखिलेश यादव ने पांच लाख की मदद कर कहा- सीबीआई करे जांच

रियल मीडिया न्यूज/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज हरदोई जनपद पहुंचे। उन्होंने मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर गांव में विवाहिता की हत्या के पीड़ित परिवारीजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। उन्होंने कहा कि उन्हें नौकरी से टर्मिनेट कर देना चाहिए, जिन अधिकारियों ने कहा कि बेटी संतुष्ट है। उसके बाद भी बेटी की जान चली गई। कहा कि गाजीपुर में भी हम लोग विश्वकर्मा बेटी को न्याय दिलाने के लिए गए, तो वर्चस्ववादी लोग पत्थर लेकर निकल पड़े, दंगा फैलाया। उन्होंने कहा कि आज शिल्पी कुशवाहा के परिवार के बीच मिलने आया हूं। बहुत दुखद घटना हुई है, ऐसी घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। इस परिवार का दुख कभी कम नहीं होगा। हम इनकी पूरी कानूनी सहायता करने का काम करेंगे। कहा कि परिवार ने कई बार थाने पर बताया। बेटी खुद गई, लेकिन उसे जो न्याय मिलना चाहिए था…वह नहीं मिला। दोषी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और ऐसे लोग जो उनका साथ दे रहे हैं उनको भी सजा मिले। सीबीआई जांच हो। बता दें कि 13 अप्रैल को राम रईश कुशवाहा की विवाहित पुत्री शिल्पी कुशवाहा की हत्या कर दी गई थी। हत्या गांव के लोगों ने ही की थी। बताया कि इससे पहले सपा के प्रतिनिधि मंडल ने 23 अप्रैल को गढ़ी रसूलपुर जाने का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट कर रोक लगा दी थी। वहीं आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *