
रियल मीडिया न्यूज
कानपुर।गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा बर्रा कर्रही में शरबत वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन के अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ पाण्डेय एवं व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आशीष सचान ने राहगीरों को शर्बत वितरित कर किया। इस मौके पर आयोजक राजनाथ पाण्डेय ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए फाउंडेशन के द्वारा ऐसे आयोजन नित्य प्रति विभिन्न स्थानों पर गर्मी भर किया जाएगा। इस अवसर पर सैकडों राहगीरों ने शरबत पीकर गर्मी में राहत की सांस ली। इस मौके पर मुख्य रूप से वरुण शुक्ला एड विनीत द्विवेदी एड अतुल त्रिवेदी कृष्णकांत गुप्ता परमानंद मुलानी जगदीश गेरा पद्मिनी तिवारी अंजुला तिवारी सीमा शगुन सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
