पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस, ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत; दो की हालत गंभीर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस, ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत

अयोध्या। यूपी के अयोध्या में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस, ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा के सुरक्षाकर्मी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। हादसा रविवार सुबह कुमारगंज थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 77 के पास हुआ। टीम ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, कुमारगंज भेजा। वहां जांच के बाद तीन को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, प्राथमिक इलाज के बाद दो घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में अयोध्या पटेल (60) निवासी सरसावा, थाना गोपालपुर, जिला चंपारण बिहार, रामचंदर (45) पुत्र रामनाथ निवासी जमखुरी, थाना लंभुआ, जिला सुल्तानपुर और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *