श्रीमती शकुंतला निषाद, ब्लॉक प्रमुख आशीष पालिवाल, हमीरपुर चेयरमैन कुलदीप निषाद, कुरारा चेयरमैन श्रीमती अशारानी कबीर रहे शामिल
रियल मीडिया न्यूज
हमीरपुर। श्री राजा राम इंटर कॉलेज झालोखर जिला हमीरपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ पर पेड़ लगाए गए, जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित जनप्रतिनिधि में जिला अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला निषाद, ब्लॉक प्रमुख आशीष पालिवाल, हमीरपुर चेयरमैन कुलदीप निषाद, कुरारा चेयरमैन श्रीमती अशारानी कबीर आदि इन सभी ने पेड़ लगाकर कार्यक्रम को पूर्ण किया और पेड़ों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के बाद कुरारा सीएचसी के अंदर भी सभी अतिथियो ने पेड़ लगाए। इसी क्रम में नगर कुरारा के अमृत उपवन के अंदर एक पेड़ माँ के नाम पेड़ लगाया गया। चेयरमैन श्रीमती अशारानी कबीर ने स्वयं पेड़ लगाया और कर्मचारियों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही समस्त नगर पंचायत को पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस हमें याद दिलाता है कि पर्यावरण हमारा जीवन है। पेड़ हमारे सबसे बड़े मित्र हैं। वे ऑक्सीजन देते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड सोखते हैं, प्रदूषण कम करते हैं, वर्षा बढ़ाते हैं, मिट्टी का कटाव रोकते हैं और जैव विविधता को संरक्षित रखते हैं। आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए हर एक पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। एक स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।
