विश्व पर्यावरण दिवस पर पत्रकारों ने श्मशान घाट में किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


रियलमीडिया न्यूज
हमीरपुर: विश्व पर्यावरण दिवस, 5 जून 2026 के अवसर पर ऑल यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन, हमीरपुर ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुक्रवार को स्थानीय श्मशान घाट/मुक्ति धाम परिसर में वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एसपी शुक्ला, अध्यक्ष ओम प्रकाश दोहरे, महामंत्री प्रेमचंद्र सोनकर, शिव कुमार सेठी विकास तिवारी, सुनील धुरिया, डॉ विनय खरे, राम बाबू वर्मा, शाहिद खान, जसवंत सिंह, अमित वर्मा, कुंदन निषाद सहित कई पत्रकारों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर परिसर में छायादार और फलदार पौधे रोपे और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश दोहरे ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने से मौसम में बदलाव और प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि हर व्यक्ति अपने जन्मदिन या खास अवसरों पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाए।
वरिष्ठ पत्रकार एसपी शुक्ला ने कहा कि श्मशान घाट जैसे स्थान पर वृक्षारोपण का विशेष महत्व है। पेड़-पौधे न सिर्फ वातावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि शांति का प्रतीक भी हैं। पत्रकार समाज की आवाज हैं, इसलिए पर्यावरण बचाने की मुहिम में पत्रकारों का आगे आना जरूरी है।
महामंत्री प्रेमचंद्र सोनकर ने बताया कि एसोसिएशन आगे भी जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ना भी हमारा दायित्व है।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और पौधों को पानी देकर अभियान का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *