गुरु महाराज के अवतरण दिवस पर भक्तों ने राहगीरों को किया प्रसाद एवं शर्बत वितरित

भक्तों को बताया गया गुरु संदेश। मनोज सचान

रियल मीडिया न्यूज

कानपुर।परम पूज्य औघड़ संत बाबा प्रियदर्शी राम जी के मार्गदर्शन में प्रेरणा परमार्थ आश्रम प्रयागराज के द्वारा कानपुर शाखा इकाई के तत्वाधान में परम पूज्य अघोर मूर्ति सदगुरु श्रद्धेय भईया जी के जी का अवतरण दिवस बहुत ही धूमधाम से आयोजित हुआ। आयोजक मनोज सचान के द्वारा बर्रा 8 स्थित ग्लोबल मेगा मार्ट में भव्य सामूहिक पूजन कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया इस मौके पर मनोज सचान ने बताया कि सदगुरु श्रद्धेय भईया जी का अवतरण दिवस नगर ही नहीं संपूर्ण भारत की सभी शाखों में धूमधाम से मनाया जा रहा है इसी कड़ी में आज कानपुर नगर में सुबह प्रातः काल नमो गुरु पद का सामूहिक पाठ किया गया भव्य आरती में सैकड़ो की संख्या में पहुंचे भक्तों ने जोरदार बाबा के जयकारों से लगाए जिससे प्रांगण गूँज उठा। सामूहिक पूजन के उपरांत मनोज सचान के द्वारा राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया गया जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शीतल शर्बत ग्रहण किया इस मौके पर मनोज सचान ने कहा कि जाति-पाति और ऊंच-नीच का भेद इंसानों ने बनाया है। ईश्वर की दृष्टि में सब बराबर हैं। जो इस संकीर्णता से ऊपर उठ जाता है वही सच्चा ज्ञानी है। संसार में कोई भी वस्तु शुद्ध या अशुद्ध नहीं है। सब उसी एक परमपिता परमात्मा का अंश हैं। जब मन से द्वैत (भेद) मिट जाता है। तभी परम शांति की प्राप्ति होती हैं मानव सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। जो व्यक्ति दूसरों का हित करने और जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए तत्पर रहता है, उसके लिए इस संसार में कुछ भी असंभव नहीं है। श्री सचान ने गुरुवाणी कहते हुए कहा कि जो बीत गया उसका पछतावा छोड़ो और भविष्य की चिंता मत करो। सच्चा जीवन केवल वर्तमान में ही जिया जा सकता है। क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है जो भीतर ही भीतर विवेक को नष्ट कर देता है। शांत मन से ही सही निर्णय लिए जा सकते हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से मनोज सचान रोहित ब्रजपुरिया अंजू साहू अरुण सचान अरविंद कटियार संदीप सचान दिलीप सचान दिनेश मोदी आदित्य पांडेय हेमंत जितेंद्र गुप्ता मंजू प्रवीण आनंद रजनी सचान सरिता तिवारी सुमित कुमार सुनील विनीता सचिन विपिन कटियार यश चौहान सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *