इग्नू से पीएचडी करने का मौका, 36 विषयों में दाखिले के लिए आवेदन शुरू

इग्नू से पीएचडी करने का मौका, 36 विषयों में दाखिले के लिए आवेदन शुरू

लखनऊ। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से 1 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश प्रदान कर रहा है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। विश्वविद्यालय के अनुसार, आवेदन पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि से 21 दिनों के भीतर आवेदन पत्र जमा करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *