शिव सेवक समिति ने श्री अमरनाथ यात्रा में भेजा पहला ट्रक

एमएलसी अरुण पाठक ने झंडी दिखाकर किया रवाना। अध्यक्ष रत्नेश वर्मा शीलू

रियल मीडिया
कानपुर। सेवक समिति के द्वारा पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के लिए कानपुर नगर से सामग्री भरा पहला ट्रक साकेत नगर स्थित कार्यालय से एमएलसी अरुण पाठक एवं पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया तथा समिति अध्यक्ष रत्नेश वर्मा शीलू के द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया समिति अध्यक्ष रत्नेश वर्मा शीलू ने बताया कि विगत कई वर्षों से शिवसेवक समिति निरंतर श्री अमरनाथ यात्रा के भक्तों के लिए निरंतर कार्य कर रही है । समिति के अध्यक्ष रत्नेश वर्मा शीलू ने बताया कि 16 जून को खाद्य पदार्थों सहित अन्य सामग्रियों भरा दूसरा ट्रक नीलकंठ गेस्ट हाउस गौशाला से रवाना किया जाएगा। उन्होंने प्रदेशवासियों समेत नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि आप बेफिक्र होकर श्री अमरनाथ की यात्रा करें आपकी आवश्यकता को शिव सेवक समिति बाबा बर्फानी के आशीर्वाद से निरंतर पूर्ण करेगी। अमरनाथ यात्रा में पहला ट्रक रवाना होते समय अध्यक्ष शीलू वर्मा ने बताया कि आज ही 15 कर्मचारी जा रहे हैं जो पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान पंडाल में कार्य करेंगे। इस दौरान पदाधिकारी ने भूखे को अन्न प्यासे को पानी देते हैं बाबा अमरनाथ बर्फानी तथा हर हर महादेव बम बम भोले के जोरदार नारे लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आलोक सचान अनिल चतुर्वेदी स्रोत गुप्ता आनंद शर्मा श्याम जी तिवारी नीरज पांडे अमित वर्मा परशुराम शुक्ल मोंटी शुक्ला प्रमोद त्रिपाठी अनुज यादव मनोज जायसवाल रवि यादव रितेश गुप्ता अशोक बाजपेई घनश्याम दास अग्रवाल शौर्य सिंह अमर शुक्ला एनसी कटिहार सनी गुप्ता अमरदीप अरोड़ा सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *