पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन की मासिक बैठक संपन्न, नए सदस्य का हुआ स्वागत

  • सूबेदार मेजर अखिलेश त्रिपाठी का सम्मान, संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक कार्यों पर हुई चर्चा

फतेहपुर। पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन जनपद की मासिक बैठक रविवार को आवास विकास स्थित कार्यालय में संगठन के अध्यक्ष कैप्टन हरी शंकर सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन महासचिव कैप्टन मेवालाल वर्मा ने किया।
बैठक की शुरुआत संगठन परिवार में शामिल हुए नए सदस्य सूबेदार मेजर अखिलेश कुमार त्रिपाठी के स्वागत से हुई। उन्हें संगठन की कैप, बैज, तिरंगा पट्टिका एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं संगठन के प्रवक्ता नायब सूबेदार रामकिशोर बाजपेई का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया और सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। अध्यक्ष कैप्टन हरी शंकर सिंह चौहान ने दो जून को खुशवक्तराय नगर में आयोजित भव्य शरबत वितरण एवं भंडारे की सराहना करते हुए कहा कि संगठन परिवार ने तन, मन और धन से सहयोग कर सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। बैठक में संगठन के संरक्षक रिसालदार अनिल कुमार शुक्ला के हार्ट ऑपरेशन के बाद पूर्ण स्वस्थ होकर बैठक में शामिल होने पर सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कैप्टन हरी शंकर सिंह चौहान, कैप्टन मेवालाल वर्मा, रिसालदार अनिल कुमार शुक्ला, सूबेदार मेजर अखिलेश कुमार त्रिपाठी, सूबेदार इंद्रपाल सिंह, सूबेदार मोहम्मद महबूब, नायब सूबेदार रामकिशोर बाजपेई, नायब सूबेदार आर.पी. कुशवाहा, नायब सूबेदार शिव कुमार पाल सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *