पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया

पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया

पूरे जिले में हुए सेवा और वृक्षारोपण के कार्यक्रम
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तथा अखिलेश यादव के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय और पीडीए की विचारधारा को और अधिक मजबूती मिलने की कामना की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव की नीतियां और समाजवादी विचारधारा प्रदेश के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और सर्वसमाज के विकास के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पार्टी नेताओं ने बताया कि अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पूरे जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण, फल एवं मिष्ठान वितरण तथा भंडारे का आयोजन किया गया। विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद लोगों की सेवा करते हुए समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद नरेश उत्तम पटेल, पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, विधायक ऊषा मौर्य, नगर पालिका चेयरमैन एडवोकेट राजकुमार मौर्य, संतोष द्विवेदी, रामशरण यादव, समरजीत सिंह, दलजीत निषाद, गणेश वर्मा, कमलेश वर्मा, कुश वर्मा, मोइन खान, शमीम अहमद, रीता प्रजापति, बीना पटेल, केतकी सिंह यादव, संगीता राज पासवान, राम कृपाल सोनकर, अरुणेश पांडे, डॉ. अफसर अली, एडवोकेट सुघर सिंह यादव, देवेंद्र लोधी, मनोज यादव, अनिरुद्ध यादव, राजेंद्र वर्मा, चंद्रशेखर बेदी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। आयोजन के दौरान पार्टी कार्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समारोह में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *