वृहद पौधरोपण महाअभियान-2026 का शुभारंभ, 12 से अधिक पर्यावरण मित्र सम्मानित
राहुल कुमार
उरई(जालौन)। पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद जालौन में रविवार को वृहद पौधरोपण महाअभियान-2026 का शुभारंभ प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया।
मंत्री ने उरई-कालपी रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी के समीप आटा में पीपल का पौधा रोपकर अभियान का आगाज किया। उनके साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भी पौधरोपण किया।
एक पेड़ मां के नाम” जनभावना से जुड़ा अभियान मंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह भारत की उस सनातन संस्कृति का प्रतीक है जहां मां और प्रकृति दोनों पूजनीय हैं। “जिस तरह मां हमें जीवन देती है, उसी तरह वृक्ष धरती को जीवन देते हैं। हर व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाए और उसे बड़ा करे।”
उन्होंने “दशकूपसमावापी दशवापी समोह्रदः। दशह्रदसमः पुत्रो दशपुत्रसमो द्रुमः॥” श्लोक का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे शास्त्रों में एक वृक्ष को दस पुत्रों के बराबर बताया गया है।
जलवायु परिवर्तन, घटता भूजल और बढ़ता तापमान चिंता का विषय है। एक वयस्क पेड़ साल में 100-120 किलो ऑक्सीजन देता है और जीवनभर में 1 टन से ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड सोखता है। घने जंगल वाले इलाकों में तापमान 2 से 5 डिग्री तक कम रहता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पर्यावरण के क्षेत्र में देश में नंबर-1 बना है।
– वर्ष 2025 में एक ही दिन 36 करोड़ 50 लाख पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड
– 2017 से अब तक 190 करोड़+ पौधे लगाए जा चुके
– जल्द ही 200 करोड़ का लक्ष्य पूरा होगा
– पौधों की 100% जियो-टैगिंग और ड्रोन-सैटेलाइट से निगरानी
– पौधों की जीवित रहने की दर 90% तक, जो देश में सबसे अधिक
‘नगर वन’, ‘मित्र वन’, ‘पंचवटी’, ‘हरिशंकरी’ जैसी योजनाओं से हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ किसानों को फलदार, औषधीय और इमारती प्रजातियों के पौधे देकर उनकी आय भी बढ़ाई जा रही है।
इंद्र विक्रम सिंह, सचिव कृषि एवं नोडल अधिकारी ने कहा कि कृषि वानिकी से किसान की आय दोगुनी होगी और पर्यावरण भी बचेगा।
डॉ. घनश्याम अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष हर ग्राम पंचायत में पौध संरक्षण समिति बनाकर जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर।
रमा निरंजन, विधान परिषद सदस्य महिलाओं और युवाओं से अपील की कि वे इस अभियान को घर-घर तक ले जाएं।
गौरीशंकर वर्मा, सदर विधायक वृक्ष हमारे जीवन, संस्कृति और समृद्धि का आधार हैं। लगाने के साथ बचाना भी जरूरी है।
मूलचंद निरंजन, माधौगढ़ विधायक* व विनोद चतुर्वेदी, कालपी विधायक ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर हरित आवरण बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण, कृषि वानिकी और सामाजिक वानिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 से अधिक कृषकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
