कृष्ण कुमार द्विवेदी।महोबा।।
बाढ़ / अतिवृष्टि से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी महोदया ने चौकियों को दुरुस्त करने और कर्मचारियों की तैनाती, नालों की सफाई, दवाओं और आवश्यकता पड़ने पर राहत सामग्री का पुख्ता इंतजाम रखने के दिए निर्देश दिए।।
जिलाधिकारी श्रीमती गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में बाढ़ स्टेयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।।
बैठक में जिलाधिकारी महोदया द्वारा समस्त तहसीलों के उपजिलाधिकारी को बाढ़ चौकी की स्थिति देखने और ठीक करने एवं उन पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए सभी चौकियों पर कर्मचारियों के नाम व मोबाइल नंबर, संबंधित एसएचओ के नंबर एवं गोताखोरों की लिस्ट लगाए जाने एवं नाव की उपलब्धता एवं उसके मालिक के नाम व नंबर लिस्ट तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं । सिंचाई विभाग को जनपद की उर्मिल, चंद्रावल, मझगांव, कबरई, लहचुरा, क्योंलारी बांधों के जल स्तर की लगातार निगरानी रखने, बांधों के आस पास के जिस- जिस ग्राम में बांधों का जलस्तर बढ़ने पर पानी छोड़ने पर प्रभावित होने की संभावना रहती है उन समस्त ग्रामों को एलर्ट मोड पर रखा जाये । जिससे अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न न हो । जिन ग्रामों में जलभराव होने की संभावना है उन सभी ग्रामों में राजस्व की टीम के माध्यम से क्या करें क्या न करें के संबंध में जागरूक किया जाये।
सिंचाई विभाग ऐसे बांधों एंव तालाबों का विश्लेषण कर लें जहां डूबने की घटनाएं हुई हैं, वहां पर सुरक्षात्मक उपाय कर लें। जिससे डूबने की कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना न हो। बांधों पर ड्यूटी पर लगे सिंचाई विभाग की टीम के लिए रस्सी, लाईफ जैकेट हेलमेट,टार्च, बोट रस्सी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। राजस्व विभाग को जिन ग्रामों में रपटा टूटने पर संपर्क मार्ग बाधित होने की संभावना है, उन ग्रामों में वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। मानसून सत्र के पूर्व जनपद के सभी नाले एंव नालियों के सफाई के निर्देश दिए गए, ताकि जलभराव की स्थिति न उत्पन्न हो ।अन्य उपस्थित विभागों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) श्री कुंवर पंकज, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री सूर्यकान्त त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी महोबा, उपजिलाधिकारी कुलपहाड़, अधिशासी अभियंता महोबा/मौदहा बाध, जल संस्थान, मुख्य पशु चिकित्सा, स्वास्थ विभाग, जिला कृषि अधिकारी, समस्त अधिशाषी अधिकारी नगरीय निकाय, आदि उपस्थित रहें।

