12 अगस्त को उरई में लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा करियर का सुनहरा मौका

बेरोजगार युवाओं के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। जिला सेवायोजन कार्यालय, जालौन द्वारा 12 अगस्त 2026, मंगलवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय परिसर उरई में एक दिवसीय रोजगार मेला एवं कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेले में प्रदेश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर ही योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगे। इसके साथ ही सेवायोजन विभाग के विशेषज्ञ युवाओं की कॅरियर काउंसलिंग भी करेंगे और उन्हें रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन देंगे।

मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का *रोजगार संगम पोर्टल ` पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्रेशन के प्रवेश नहीं मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि को कार्यालय पहुंचें।

सेवायोजन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह मेला पूर्णतः निःशुल्क है। किसी भी कंपनी को नौकरी के नाम पर पैसे न दें। अगर कोई अभ्यर्थी किसी से लेन-देन करता है तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा।

इस रोजगार मेले से जनपद के हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *