डॉक्टर बंधुओ ने 36 बीघा का फलदार वृक्षों का बाग लगा कर गांव वालों को सौंपा

डॉक्टर बंधुओ ने 36 बीघा का फलदार वृक्षों का बाग लगा कर गांव वालों को सौंपा

संजीव कुमार गुप्त
शाहजहांपुर। वृक्षों का महत्व हर मनुष्य के ज्ञान में है राजनेता हो या साहित्यकार सभी इसकी महिमा का बखान करते हैं, पर्यावरण विद् बढ़ते वायु प्रदूषण से सर्वाधिक चिंतित हैं और मनुष्य जिस तरह पर्यावरण के विरुद्ध आचरण कर रहा है उस से पृथ्वी पर बाढ़ भूकंप पेय जल संकट और नाना प्रकार के प्राकृतिक संकट के साथ-साथ शुद्ध ऑक्सीजन का अभाव भी होता जा रहा है जिससे मानव जीवन भारी संकट में है अपने देश की सरकार और सभी राज्यों की सरकार हर वर्ष वर्षा ऋतु में करोड़ों वृक्षों का रोपण करवाती हैं और बजट का एक अच्छा खासा भाग खर्च करती हैं,तमाम एनजीओ,सरकारी संस्थाएं और निजी प्रयास इस कार्य में प्रतिबद्ध होकर वृक्षारोपण करते हैं परंतु विकास के नाम पर प्रतिवर्ष करोड़ों पेड़ काट दिए जाते हैं तमाम नई सड़क व एक्सप्रेस वे के निर्माण और कंक्रीट की इमारतें इस विनाश को जन्म देती हैं और यह सब विकास के नाम पर हो रहा है जिस अनुपात में वृक्षों का कटान होता है उतने नए वृक्ष लगवाने बहुत ही चुनौती पूर्ण कार्य है जिससे अपने देश व प्रदेश का पर्यावरण निरंतर असंतुलित होता जा रहा है इस चुनौती पूर्ण कार्य को तमाम संस्थाएं व एनजीओ कर तो रहे हैं परंतु वह सिर्फ वृक्षारोपण तक ही सीमित रहते हैं वृक्षारोपण के बाद उनकी देखभाल, वृक्षों को पानी देना,व जानवरों के भ क्षण से उनकी रोकथाम करना आदि बहुत ही कठिन कार्य है जो कोई नहीं करता इसी कारण वृक्षारोपण का लक्ष्य तो पा लिया जाता है परंतु अंत में पौधे बच्चे कितने यह किसी को पता नहीं होता सिर्फ आंकड़े बाजी का खेल हर वर्ष चलता रहता हैl ऐसे संकट काल में पर्यावरण व प्रदूषण की चुनौती स्वीकार करते हुए जनपद शाहजहांपुर के दो समाजसेवी डॉक्टर आए हैं जो पेसें से एमबीबीएस डॉक्टर हैं और उन्हें वृक्षारोपण की धुन सवार है जो आज उनकी सबसे बड़ी हॉबी बनती जा रही है यह है डॉ आनंद प्रकाश मिश्रा व उनके बड़े भाई डॉक्टर सत्य प्रकाश मिश्रा, डॉ आनंद प्रकाश मिश्रा शाहजहांपुर से 15 किलोमीटर दूर कांट कस्बे में अपना निजी क्लीनिक चला ते हैं और डॉक्टर सत्य प्रकाश मिश्रा मेडिकल कॉलेज के सामने सत्यानंद चिकित्सालय के नाम से एक बहुत बड़ा हॉस्पिटल संचालित करते हैं l

वृक्षारोपण को यह दोनों डॉक्टर सबसे बड़ा पूर्ण का कार्य मानते हैं और अपने जीवन का एक परम लक्ष्य भी…….. गत वर्ष इन्होंने शाहाबाद तहसील में व कांट के कई ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों फलदार वृक्ष रोपित करवाए थे वही इस वर्ष गंगा एक्सप्रेसवे के पास शाहाबाद तहसील के ग्राम घसा जिला हरदोई में सरकारी भूमि पर 36 बीघा जमीन पर अपने पिताजी व माताजी की स्मृति में ” श्याम वन” की स्थापना कर लगभग 5000 वृक्ष रोपित करवाए हैं विधि वत भूमि पूजन करके सभी गांव वालों को इस बाग का संरक्षक घोषित कर संरक्षण की जिम्मेदारी भी गांव वालों को दी गई है उसमें इनका कोई व्यक्ति गत स्वामित्व नहीं होगा इस बाग की देखरेख करने हेतु एक सन्यासी को कुटिया निर्माण करके वहां नियमित देखभाल के लिए रखा गया है जिसे हर मांह डॉक्टर बंधु भरण पोषण हेतु 5000 रुपए मासिक देंगे इसके अलावा गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के किनारे लगभग 10 किलोमीटर तक टी गार्ड सहित फलदार वृक्षों का रोपण किया गया है तथा शाहजहांपुर के बलीपुर गांव में लगभग 10000 पौधे लगवाए गए हैं इसी वर्ष इसके अलावा कांट ब्लॉक के लगभग सभी प्राइमरी व जूनियर हाई स्कूल में चार-चार पौधे टी गार्ड सहित लगवाए गए हैंl कांट कस्बे में शीतला देवी मंदिर, ऑक्सफोर्ड विद्यालय के सामने, पीपरोला शमशान स्थल हरीबल्लभपुर गांव एवं कुरियां कला के विश्व प्रसिद्ध देवी मां के मंदिर में ट्री गार्ड सहित पौधा रोपण करवाया गया हैl इन लगवाए गए वृक्षों में आम, जामुन, आमला, कटहल, इमली, नींबू, बरगद,पीपल, बेल, पकड़िया, कदंब, महुआ, करौंदा आदि के पेड़ हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *