संगीतमय भजन-कीर्तन और दिव्य श्रृंगार के साथ निकली महिलाओं की विशाल कावड़ यात्रा

कानपुर। श्री दुर्गा मंदिर समिति एवं महिला मंडल, सार्वजनिक श्री संकट मोचन विजय हनुमान मंदिर के संयुक्त तत्वाधान में संगीतमय भोले बाबा के भजन-कीर्तन एवं दिव्य श्रृंगार महोत्सव का आयोजन किया गया। वीरेन्द्र चौहान ने बताया कि प्रदेश में पहली बार महिला मंडल की अगुवाई में विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई। महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम वीरेंद्र चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में कावड़ लेकर कई किलोमीटर की पैदल यात्रा की। बैंड-बाजे के साथ झूमती-नाचती महिलाओं को देखकर भक्त भाव-विभोर हो उठे। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज सिंह भदौरिया ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। एवं स्वयं से 101 कावड़ महिलाओं को भेंट की।समाजसेवी वीरेंद्र चौहान ने कहा कि महिलाओं ने आज साबित कर दिया कि धर्म और आस्था के प्रति उनकी श्रद्धा सबसे बड़ी है। यह कावड़ यात्रा नारी शक्ति का प्रतीक है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया ने कहा कि जब नारी शक्ति धर्म के लिए आगे आती है तो समाज में नई ऊर्जा आती है। क्षत्रिय महासभा हमेशा ऐसे धार्मिक कार्यों में सहयोग करती रहेगी।महिला मंडल अध्यक्ष नीलम चौहान ने कहा हमारा उद्देश्य है कि महिलाएं भी धर्म, संस्कार और सेवा में आगे आएं। यह कावड़ यात्रा उसी संकल्प का प्रतीक है। गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ पांडे ने कहा कि नारी शक्ति जब एकजुट होती है तो असंभव भी संभव हो जाता है। फाउंडेशन हमेशा सामाजिक और धार्मिक कार्यों में साथ देगा। इस मौके पर मुख्य रूप से रेनू मधु शुक्ला मीरा तिवारी सुनीता शर्मा अंकित शर्मा आशा शर्मा नीलम तिवारी अर्चना शांति तिवारी विजय लक्ष्मी ममता मिश्रा रत्ना गुप्ता स्नेह कटियार सुषमा भारद्वाज सुशीला श्रीवास्तव मीरा गुप्ता सुनीता सिंह अपर्णा त्रिपाठी भारती मिश्रा आशा गुप्ता कांति गुप्ता शीलू मिश्रा सरिता सिंह चंदेल प्रियंका पाण्डे पदमनी तिवारी मीनू मिश्रा पूजा गुप्ता मधु गुप्ता अर्चना सिंह राठौर लक्ष्मी अग्निहोत्री अंजली पांडे विजय ठाकुर रजनी पाण्डे वैष्णवी पाण्डे सानवी पाल आस्था रेखा चौधरी सोनम गुप्ता बेबी मुखर्जी वरुण सिंह नीलू सविता अराधना गुप्ता मयंक सर्वेश पाठक गोदावरी पाण्डे लल्ली गुप्ता अर्चना सक्सेना मधु मिश्रा मीरा गुप्ता शांति तिवारी नीतू शुक्ला पूजा सविता बीना त्रिपाठी सुदामा दुबे मोहिनी राठौर आराध्या मिश्रा डाली द्विवेदी शशी त्रिपाठी अंजू द्विवेदी अनुपमा अवस्थी लक्ष्मी तिवारी सरिता मिश्रा सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *