
कानपुर देहात। समाज सेवा के क्षेत्र में स्मृतिशेष कवि रमेश चंद्र पाठक “अकिंचन” एवं डॉ. सुरेश चंद्र पाठक जनकल्याण सेवा समिति फतेहपुर रोशनाई कानपुर देहात* लगातार एक मिसाल बनती जा रही है। समिति ने एक बार फिर अपने सेवा संकल्प को दोहराते हुए बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर के सभागार में एक विशाल जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन कर मानवता की सेवा का परिचय दिया।यह कार्यक्रम नोवा ग्रेस हॉस्पिटल माती रोड अकबरपुर के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अशोक पाल की प्रेरणा से, गजनेर क्षेत्र के उस्मानपुर जमरेही के पूर्व प्रधान स्मृतिशेष प्रेम नारायण पांडेय, क्षेत्रीय इंटर कॉलेज फतेहपुर रोशनाई के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व ग्राम प्रधान स्मृतिशेष ब्रजराज सिंह तथा कॉलेज के पूर्व प्रबंधक स्मृतिशेष भूदेव तिवारी की पुण्य स्मृति में समर्पित किया गया। शिशु स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा समिति द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से दो बड़े उद्देश्यों को पूरा किया गया।शिशुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा:समिति की ओर से नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए करीब डेढ़ सैकड़ा बेबी सेफ्टी किटों का वितरण किया गया।पर्यावरण में शुद्धता बनाए रखने के लिए “एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तर्ज पर करीब दो सैकड़ा माताओं-बहनों को फलदार पौधे भेंट कर उन्हें रोपित करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र से 150 से अधिक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी *डॉ. एस.एल वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी सीएमओ / चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी अकबरपुर डॉ. आई.ए. खान,डिप्टी सीएमओ डॉ. सिद्धार्थ पाठकवरिष्ठ परामर्शदाता *डॉ. शिवम त्रिपाठी डॉ. डी.के. सिंह, डॉ. पुनीत पांडेय ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।अपने संबोधन में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एल वर्मा ने स्मृतिशेष कवि रमेश चंद्र पाठक “अकिंचन” एवं डॉ. सुरेश चंद्र पाठक जनकल्याण सेवा समिति के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समिति विगत करीब 3 वर्षों से जिस निस्वार्थ भाव और संकल्प के साथ जनकल्याणकारी सामाजिक कार्यों को अंजाम दे रही है, वह बेहद सराहनीय और अनुकरणीय है। आज के दौर में जब लोग अपने स्वार्थ में लगे हैं, ऐसी समिति का निस्वार्थ सेवा करना समाज के लिए प्रेरणा है।अन्य अतिथि चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से महिलाओं को किट और पौधे वितरित किए और माताओं-बहनों को शिशुओं के उत्तम स्वास्थ्य एवं विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव हेतु महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।
सभी आगंतुक अतिथियों ने समिति की अध्यक्षा श्रीमती उर्मिला पाठक एवं सचिव श्रीमती मिथिलेश पाठक की प्रेरणा से जनपद में जगह-जगह आयोजित हो रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों को इस प्रकार के सामाजिक कार्यों के लिए आगे आना चाहिए।समिति की ओर से कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथि चिकित्सकों डॉ. एस.एल वर्मा, डॉ. आई.ए. खान, डॉ. सिद्धार्थ पाठक, डॉ. डी.के. सिंह, डॉ. पुनीत पांडेय, डॉ. शिवम त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय गोविंद प्रशासनिक कार्यों में व्यस्तता के कारण नहीं पहुंच सके, तो समिति के सदस्यों ने उनके कार्यालय पर जाकर उन्हें भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सेवा ही धर्म, कोई राजनीतिक स्वार्थ नहीं।कार्यक्रम में समिति के संस्थापक सदस्य शिवदेव पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि, “समिति के सदस्यों ने निस्वार्थ भावना के साथ समाज के सभी वर्गों के लोगों का सम्मान करने तथा मदद करने का संकल्प लेकर इस समिति का गठन किया है। हमारी समिति का किसी भी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है और न ही समिति के सदस्यों का सेवा के पवित्र संकल्पों के अलावा कोई व्यक्तिगत स्वार्थ है। हम अपने कार्यक्रमों में न किसी से चंदा मांगते हैं और न ही बैनर के माध्यम से अपने स्वार्थ की पूर्ति करते हैं। हमारा एकमात्र उद्देश्य अपने बुजुर्गों की प्रेरणा से सर्व समाज के गरीब, असहाय वर्ग के लोगों तथा दिव्यांगजनों की सेवा करना है।”वहीं समिति के संस्थापक सदस्य ओउम जी पाठक “अकिंचन” पत्रकार ने कहा कि, “बुजुर्गों की प्रेरणा तथा आशीर्वाद से समिति के द्वारा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर एक मिशन के रूप में होता रहेगा। समिति सर्व समाज के गरीब, असहाय और दिव्यांगजनों की मदद के लिए सदैव संकल्पित है।”
इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष राजकुमार पाठक, संस्थापक सदस्य सुनील पाठक, श्रीमती रिंकी पाठक, शिवदेव पाठक, श्रीमती सपना पाठक, गोपाल पाठक, दिव्यांश पाठक, दिव्यांशी पाठक, श्रीमती श्रद्धा तिवारी, श्रीमती वंदना द्विवेदी, अंश तिवारी, गौरी तिवारी, पुनीत कुमार पांडेय,अनूप कुमार पांडेय “एडवोकेट”सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर के अन्य चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
