भोगनीपुर कानपुर देहात।
पुखरायां कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र 27211 के समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि आज इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ अनिल कुमार मिश्रा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया के प्रारंभ होने के संबंध में बताया कि जुलाई 2026 में ओडीएल मोड तथा ऑनलाइन मोड में 328 से अधिक कार्यक्रमों में प्रवेश लेने हेतु इग्नू द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड पर 15 जुलाई 2026 ।
क्षेत्रीय निदेशक डॉ रीना कुमारी ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में इग्नू के अध्ययन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन अध्ययन केंद्रों के माध्यम से तथा क्षेत्रीय केंद्र पर स्थित प्रवेश सहायता डेस्क पर जाकर प्रवेश लेने के लिए अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि हमारे अध्ययन केंद्र पर स्नातक कला वर्ग, स्नातक वाणिज्य एवं स्नातक ऑनर्स तथा परास्नातक, डिप्लोमा, परास्नातक डिप्लोमा, प्रमाण पत्र कोर्स एक्टिवेट है। इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
