भोगनीपुर कानपुर देहात। कानपुर देहात का सबसे बड़ा कस्बा पुखरायां में रात में अघोषित बिजली कट के कारण जहां व्यापारी व आम जनता भी परेशान है कस्बे के समाजसेवी व पूर्व मंत्री प्रतिनिधि सुमित सचान ने विद्युत उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया है ।उन्होंने बताया कि पुखरायां कस्बा कानपुर जनपद का प्रमुख कस्बा है जहां देर रात तक दुकानदारी होती है वही कस्बा होने के कारण बड़े-बड़े मकान बने हुए हैं नगर में पेड़ पौधों की कमी है जिस कारण जनता अपने घरों में ही गर्मी से बचने का प्रयास करती है किंतु रात में अघोषित बिजली कट करने से भारी परेशानी है निम्न वर्ग का मध्यम वर्ग जिनके पास जनरेटर व इनवर्टर नहीं है वह रात भर परेशान रहते हैं रात में एक-एक डेड डेड घंटे बार-बार बिजली काट दी जाती है उपभोक्ता जब बिजली पावर हाउस फोन मिलाते हैं तो ना तो यस यस और ना तो जूनियर इंजीनियर व एसडीओ फोन उठाते हैं सुमित सचान ने उपखंड अधिकारी से भेंट कर अघोषित बिजली कट को बंद करने की तहरीर दी है। उपखंड अधिकारी योगेंद्र यादव ने बताया कि कस्बे में लोड अधिक हो जाने के कारण व ट्रांसफार्मर गर्म हो जाने के कारण थोड़ी-थोड़ी देर में ब्रेकडाउन लेना पड़ता है ।शहर में कहीं भी ब्रेकडाउन होने पर भी बिजली काटनी पड़ती है अति शीघ्र सुचार रूप से बिजली शुरू कराई जा रही है।
पुखरायां नगर में रात में अघोषित बिजली कटौती का संज्ञान सुमित सचान ने दिया ज्ञापन
