मानव एकता दिवस के अवसर पर कानपुर देहात में निरंकारी मिशन द्वारा हुआ विशाल रक्तदान का आयोजन


संतोष गुप्ता
रियल मीडिया नेटवर्क

कानपुर देहात 24 अप्रैल। संत निरंकारी मिशन द्वारा कानपुर देहात के शिवली अकबरपुर सिकंदरा अमौली सहित निरंकारी मिशन की ब्रांचो में बाबा गुरबचन सिंह की पावन स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें संत निरंकारी मिशन ब्रांच शिवली में37 यूनिट अकबरपुर में 16 यूनिट सिकंदरा 6 यूनिट दान किया गया ।मानव एकता दिवस’ 24 अप्रैल को, बाबा गुरबचन सिंह जी की दिव्य स्मृति में, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के सान्निध्य में दिल्ली के ग्राउंड नं. 8 में आयोजित हुआ। इसके साथ ही समूचे देश की हजारों सत्संग केंद्रो पर श्रद्धा और समर्पण भाव से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और निष्काम सेवा का जीवंत स्वरूप बनकर उभरा।संत निरंकारी मण्डल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि समूचे भारतवर्ष के लगभग 200 स्थानों पर रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन किया गया। जिससे लगभग 40,000 यूनिट रक्त संकलित किया गया, जो निष्काम सेवा, परोपकार और मानवता के प्रति समर्पण की जीवंत अभिव्यक्ति बनकर उभरा।
युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी की स्मृति में यह दिवस वर्षभर चलने वाली सेवा-सरिता का शुभारंभ है, जिसके अंतर्गत देशभर में लगभग 705 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। रक्तदान की यह पावन परंपरा पिछले चार दशकों से निरंतर जारी है। अब तक 9,174 रक्तदान शिविरों के माध्यम से लगभग 15,00,230 यूनिट रक्त संकलित किया जा चुका है, जो मानव सेवा के प्रति निरंकारी मिशन की अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है मानव एकता दिवस के अवसर पर ब्रांच . शिवली ..37 व अकबरपुर सिकंदरा 22 यूनिट. रक्तदान किया गया।जिसमे… मेडिकल कालेज कानपुर देहात.. के अनुभवी चिकित्सक एवं उनकी टीम ने रक्तदाताओं की समुचित स्वास्थ्य जांच के उपरांत सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से रक्तदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई। जिनसे मेडिकल कालेज कानपुर देहात. द्वारा..रक्त युनिट संकलित की गई। इस अवसर पर सुनील कुमार सुमरन सुरेश चंद्र गुप्ता नेता जी नवीन अजीत गुप्ता प्रशांत शिवनाथ मथुरा जयवीर विजय सुखनंदन पवन कुमार रामप्रसाद विनीत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *