भरुआ सुमेरपुर। इंगोहटा निवासी एक व्यक्ति ने पुत्री को भागने को मुकदमा दर्ज कराया है। इंगोहटा निवासी कालीचरण का आरोप है कि उसकी बालिग पुत्री को बिंवार थाना क्षेत्र के न्यूरिया गांव निवासी उमेश प्रजापति 19 अप्रैल को रात बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया है। पुलिस ने उमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी तरह जलाला निवासी श्याम बिहारी ने पुत्री अनुराधा उर्फ बच्चा 20 वर्ष को 18 अप्रैल की रात अज्ञात युवक भगा ले गया है। इसी तरह टेढ़ा निवासी महिला ने बताया कि उसकी पुत्री को जाफरगंज फतेहपुर के ग्राम काकोरा निवासी मयंक बहला फुसलाकर 19 अप्रैल की प्रवेश पत्र ले जाते समय भगा ले गया है। इसी तरह कस्बे में पुराने अस्पताल के पीछे रहने वाले एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को खन्ना खाना क्षेत्र के गुढ़ा निवासी संजय अहिरवार बहला फुसलाकर भगा ले गया है। आरोप यह है की पुत्री अपने साथ 20 हजार नगद, चांदी की पायल, सोने की लॉकेट ले गई है।
Related Posts
अज्ञात कारणों के चलते मजदूर फांसी पर झूला हुई मौत
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम बिदोखर मेदनी में एक मजदूर ने अज्ञात कारणों के चलते बबूल के पेड़ में फांसी…
सौतेली मां के साथ सगा बाप कर रहा बेटी का उत्पीड़न, कोतवाली में लगाई गुहार
रियल मीडिया नेटवर्कराठ हमीरपुर। कस्बे के भटियाना मुहाल निवासी एक नवयुवती ने अपने मां-पिता और भाई पर शारीरिक और मानसिक…
छात्रों एवं छात्राओं ने खेला बैडमिंटन एवं शतरंजफोटो
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के पारा रैपुरा के राजकीय हाईस्कूल में समर कैंप में रविवार को विभिन्न गतिविधियों से छात्रों को…
