भरुआ सुमेरपुर। पंधरी गांव के मजरा क्वेटरा डेरा निवासी मुन्नी देवी ने चार ससुरालीजनों के खिलाफ पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि उसने अपनी पुत्री सुनीता की शादी भौंरा गांव निवासी संतोष निषाद के साथ तय की थी। गत वर्ष 4 नवंबर को संतोष अपने पिता नरेश निषाद रिश्तेदारों के साथ घर आया और बरीक्षा में साढ़े पच्चीस हजार नगद, सात थाली मेवा से भरी, सात तसलों में फल भरे, साथ में 20 लोगों को मिठाई कपड़े भेंट किए थे। इसके बाद बहन बहनोई को कपड़े तथा दो दो हजार विदाई में भेंट किए थे। कुल 387000 रुपए खर्च किए थे। शादी 5 मई 2025 को तय हुई थी। बाद में दूल्हे ने गाड़ी की मांग रख दी मना करने पर शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने दूल्हे संतोष कुमार, पिता नरेश, बासुदेव, देवर संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Related Posts
ट्रेक्टर समेत किसान गहरे कुएं में गिरा, मौत
रियल मीडिया नेटवर्कराठ, हमीरपुर।जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ममना में खेत में बख़राई कर रहा किसान असावधानीवश ट्रैक्टर सहित कुएं…
चंद्रावल के उफनाने से सर्वाधिक नुकसान कैथी गांव में हुआ
भरुआ सुमेरपुर। केन नदी की बाढ़ का पानी चंद्रावल नदी में घुसने से सर्वाधिक नुकसान कैथी गांव के किसानों को…
रानी लक्ष्मीबाई तिराहे में लगे नलकूप की मोटर फुंकी दो वार्डो की जलापूर्ति ठप
पेयजल आपूर्ति न होने से दस हजार लोग प्रभावित रियल मीडिया नेटवर्क भरुआ सुमेरपुर। कस्बे की रानी लक्ष्मीबाई तिराहा में…
