फहीम किदवई
जनपद बहराइच के दरगाह इलाके में स्थित एक राईस मिल में आग लग गयी।आग लगते ही मिल में अफरा तफरी मच गई। आग को बुझाने पहुँचे 8 श्रमिक जहरीले धुएं की चपेट में आ गए जिससे 5 श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गयी जबकि अन्य तीन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है
बताया जा रहा है कि दरगाह में राईस मिल है मिल में अचानक आग लग गयी। आग चुकी ऊपरी हिस्से में लगी थी जिसको बुझाने के लिए मिल में काम कर रहे श्रमिक पहुँच गए। लेकिन धुएं की चपेट में आने से श्रमिकों का दम घुटने लगा जिसकी वजह से 5 श्रमिकों ने मिल में ही दम तोड़ दिया 3 घायल श्रमिकों को अस्पताल लाया गया है जहां उनकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड टीम आग पर काबू पाकर घायलों को बाहर निकाल तथा तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया तथा तीन घायल का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है सूचना मिलते ही घायलों का हाल-चाल लेने जिला अधिकारी मोनिका रानी मेडिकल कॉलेज पहुंची
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का लिया हाल-चाल तथा जांच के दिए दिया निर्देश
प्रशासनिक अधिकारी मामले की जाँच में जुट गए हैं

