कोंच के गांधी नगर में 36 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला

राहुल कुमार

उरई जालौन। कोच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ला में मंगलवार को 36 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला।मृतका की पहचान आसा देवी उर्फ रिंकी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है घटना के समय महिला घर में अकेली थी। ट्यूशन से लौटे बच्चों ने शव देखा तो परिजनों और मोहल्ले में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही कोच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल हर पहलू से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *