शहर में जल्द शुरू होगी दो फिल्मों की शूटिंग

कानपुर। – ए यस मूवीज के बैनर तले दो संवेदनशील फिल्मों “अंजान फासले ” तथा “जिन्दगी चाय है “के निर्माण के लिए कानपुर शहर में जल्द शूटिंग प्रारंभ की जाएगी, इन दोनों फिल्मों में स्थानीय कलाकारों को अवसर देने के लिए अक्ष ग्रांड टॉवर स्थित अन्ना फूड कोर्ट पीएसी रोड, श्याम नगर, कानपुर में एक ऑडिशन प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमें अनेक मेल-फीमेल कलाकारों ने विशेषज्ञों के समक्ष अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह जानकारी फिल्म निर्माता अजीत मिश्रा ने एक विज्ञप्ति में दी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ अनिल कटियार ने कहा कि फ़िल्में समाज का दर्पण होती हैं इनके जरिए समाज को सही दिशा देने का प्रयास बखूबी किया जा सकता है। उन्होंने स्थानीय कलाकारों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें समर्पित भाव से काम करने और सहयोग देने की नसीहत दी। यहां पर दोनों फिल्मों के लेखक विनोद श्रीवास्तव और राहुल मसीह ने फिल्मों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में पवन कुमार वर्मा, राजेन्द्र अग्निहोत्री, भावना उधानी,वंदना सचान, सिया गुरानी,राशू पवारिया, संजय त्रिपाठी, ताशू पवारिया, शांतनु दीक्षित, अरविंद अग्निहोत्री एवं पुनीत गुप्ता का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *