मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में ज़ोरदार प्रदर्शन कर फूंका गया ज्ञानेश कुमार का पुतला

मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में ज़ोरदार प्रदर्शन कर फूंका गया ज्ञानेश कुमार का पुतला

कानपुर दक्षिण। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे धरना प्रदर्शनों के क्रम में महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा नेताओं ने पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला बबलू के नेतृत्व में नर्वल तहसील मुख्यालय पर ज़ोरदार नारे बाज़ी करते हुए जुलूस निकाल कर ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया और एक ज्ञापन भी सौंपा गया। आज पूर्वान्ह मनोज कुमार शुक्ल के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता नर्वल में इकट्ठा हुए और एक जनसभा करके ज़ोरदार नारे बाज़ी करते हुए जुलूस निकालकर पुतला फूंका और ज्ञापन सौंपा। सैकड़ों सपाई मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय अखिलेश यादव के आह्वान पर आज ‘वोट चोरी’ के मुद्दे एवं मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान संबंधित विषयों पर अपनी आवाज बुलंद करते हुए सक्षम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा तथा मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रखी। लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमारी आवाज निरंतर उठती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *