तालाब में डूबने से हुई 4 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत

हमीरपुर राठ। क्षेत्र के जरिया थाना अंतर्गत पथखुरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 4 वर्षीय एक मासूम बच्ची की घर के पास स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक बच्ची के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज मंगलवार को मृतक बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।जानकारी के अनुसार राठ क्षेत्र के जरिया थाना अंतर्गत पथखुरी गाँव के निवासी जयहिंद की 4 वर्षीय मासूम बच्ची दिशा घर के पास स्थित तालाब में खेलने के लिये गई हुई थी। तभी खेलने के दौरान अचानक वह तालाब में डूब गई। बच्ची को तालाब में डूबता हुआ देखकर मौके पर मौजूद पड़ोसियों और परिजनों ने आनन फानन में तालाब में कूद कर बच्ची को बाहर निकाला। लेकिन तब तक मासूम बच्ची दिशा की मृत्यु हो चुकी थी। आज मंगलवार को मृतक मासूम बच्ची के पिता जयहिंद ने बताया कि उसके घर से 35 मीटर की दूरी पर तालाब बना हुआ है। बताया कि सोमवार की देर शाम को इसी तालाब में डूबने से उसकी चार साल की बच्ची दिशा की मौत हुई है। मामले में जरिया थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई कराई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *