विधवा बेटी की ससुराल में हो रही प्रताड़ना, टोला गांव की बुजुर्ग मां ने राठ कोतवाली में दी तहरीर

राठ। कोतवाली क्षेत्र के टोला गांव की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी विधवा पुत्री की ससुराल में हो रही प्रताड़ना को लेकर मंगलवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।राठ कोतवाली क्षेत्र के टोला गांव की निवासी महिला संपत ने आज मंगलवार को राठ कोतवाली में मामले की लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री का विवाह महोबा जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के बेलाताल गांव निवासी पन्नालाल*के साथ हुआ था।महिला ने बताया कि उसके दामाद पन्नालाल का करीब 5 वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है और उसकी पुत्री पति की मृत्यु के बाद से ही अपनी ससुराल बेलाताल में ही रह रही है।आरोप है कि पुत्री की ससुराल में ही उसका ससुर और जेठ उसकी पुत्री को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। विधवा होने के बाद से ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा है।इतना ही नहीं, पिछले करीब तीन दिनों से ससुरालीजन लगातार उसके मोबाइल फोन पर भी कॉल कर रहे हैं और फोन पर उसे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।बेटी की ससुराल में हो रही रोज-रोज की प्रताड़ना और खुद को मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़ित मां संपत ने आज मंगलवार को राठ कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी और अपनी विधवा बेटी की सुरक्षा व आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रकरण दूसरे थानाना क्षेत्र से संबंधित है। तथा महिला को सम्बंधित थाना क्षेत्र में तहरीर देने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *